Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर,खीरी- लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 182 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ

लखीमपुर,खीरी- लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 182 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ


लखीमपुर खीरी। लायंस उपकार नेत्र निदान समिति द्वारा संचालित लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय में 19 जरूरतमंद मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, जिसके साथ ही इस सत्र में कुल 182 निःशुल्क ऑपरेशन का आंकड़ा पूरा हो गया।

संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तोलानी ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए 200 ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा करने की संभावना है।

सभी ऑपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रूपक टंडन द्वारा किए गए। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब की यह पहल जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी और आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *