Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्मार्ट सिटी लखनऊ की सड़कों पर गड्ढों का जाल, लोगों को हो रही भारी परेशानी

स्मार्ट सिटी लखनऊ की सड़कों पर गड्ढों का जाल, लोगों को हो रही भारी परेशानी


लखनऊ। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे लखनऊ की सड़कों की हालत कई जगह बदहाल नजर आ रही है। अमीनाबाद से रकाबगंज तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे शहर की खूबसूरती पर दाग लगाते दिख रहे हैं।

नगर निगम जोन-1 मुख्यालय से चंद मिनट की दूरी पर स्थित मौलवीगंज वार्ड में सड़क की स्थिति बेहद खराब है। यहां पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहक आने से कतराते हैं और यातायात बाधित रहता है। वहीं, आम लोगों के लिए भी यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *