अयोध्या। जनपद के मसौधा स्थित सरयू मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र में एकदिवसीय मंडलीय मत्स्य पालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष रमाकांत निषाद मुख्य अतिथि रहे।
रमाकांत निषाद ने मछुआरा समाज के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मछुआरा समाज को शादी अनुदान, चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये का बीमा और आयुष्मान योजना जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, निजी तालाब खुदवाने पर महिलाओं को 7% और पुरुषों को 8% अनुदान भी मिलता है। विभाग द्वारा रोहू समेत विभिन्न प्रजातियों के मत्स्य बीज भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता सिंह ने की और इसमें बड़ी संख्या में मत्स्य पालक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी का उद्देश्य मछुआरा समाज को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें सशक्त बनाना था।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar