वॉशिंगटन- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया पर साझा की गई एक AI तस्वीर को लेकर है, जिसमें उन्हें ईसा मसीह के रूप में दर्शाया गया था। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं, जिसके बाद ट्रंप ने पोस्ट को डिलीट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने यह तस्वीर अपने प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साझा की थी। तस्वीर में उन्हें धार्मिक स्वरूप में दिखाया गया, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक और भ्रामक बताया। खासकर धार्मिक भावनाओं को लेकर इस पर कड़ा विरोध देखने को मिला।
विवाद बढ़ने पर ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य खुद को ‘भगवान’ के रूप में प्रस्तुत करना नहीं था, बल्कि वह खुद को एक “डॉक्टर” के रूप में दिखाना चाह रहे थे। हालांकि, उनकी इस सफाई के बाद भी आलोचना थमती नजर नहीं आ रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं ट्रंप की छवि पर असर डाल सकती हैं। वहीं, उनके समर्थक इसे विरोधियों द्वारा मुद्दा बनाए जाने की रणनीति बता रहे हैं।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar