Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बंथरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: फायरिंग में सभासद घायल, वाहनों में तोड़फोड़ से फैली सनसनी

बंथरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: फायरिंग में सभासद घायल, वाहनों में तोड़फोड़ से फैली सनसनी


लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेडकर नगर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में फायरिंग और मारपीट की सूचना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि इसी दौरान नगर पंचायत से जुड़े दो गुट आमने-सामने आ गए और बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग की घटना हो गई। इसमें सभासद आशीष कुमार के दाहिने हाथ में गोली लगने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि सभासद आशीष कुमार को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था, इसके बावजूद वे माल्यार्पण के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना है कि इस दौरान एक पक्ष से जुड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- सपाइयों ने धूम धाम से मनाई 135 वीं अंबेडकर जयंती

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज समाजवादी नेताओं ने भारत रत्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *