Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नोएडा हिंसा पर सियासी बयानबाज़ी तेज: शालिनी सिंह ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

नोएडा हिंसा पर सियासी बयानबाज़ी तेज: शालिनी सिंह ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल


नोएडा। नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी उपाध्यक्ष शालिनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर पुलिस इंटेलिजेंस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शालिनी सिंह ने अपने बयान में कहा कि हाईटेक सिटी नोएडा में इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और उसके हिंसक रूप लेने की सूचना प्रशासन को पहले क्यों नहीं मिली। उन्होंने इंटेलिजेंस सिस्टम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक बताया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि एक विकसित शहर में अचानक स्थिति कैसे नियंत्रण से बाहर हो गई।

शालिनी सिंह ने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि यदि हजारों लोग एकत्र होकर हिंसा करते हैं और खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगती, तो यह गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि शालिनी सिंह हाल के दिनों में अपने राजनीतिक बयानों और सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस बयान को आने वाले समय में संभावित राजनीतिक सक्रियता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- सपाइयों ने धूम धाम से मनाई 135 वीं अंबेडकर जयंती

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज समाजवादी नेताओं ने भारत रत्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *