पुष्प वर्षा,रंग गुलाल, नीले झंडे लेकर थिरकती सैकड़ों महिला पुरुषों ने निकाली अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा
* कन्नौज नगर में भारत रत्न डा.आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
* सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल जगह जगह रहा तैनात।
* यात्रा में शामिल हुए योगी सेना के मंत्री पवन पांडेय
* शोभा यात्रा का हुआ जगह जगह जलपान देकर,
हुआ स्वागत।
रिपोर्ट _अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
जोश खरोश के बीच अपने अपने हाथों में नीले झंडे लेकर नाचते गाते और थिरकते
सैकड़ों की संख्या में पुरुषों की भीड़ ने पुष्प वर्षा और जगह जगह स्वागत के बीच भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली।
बताते चलें कि, सामाजिक सुधार में बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर ने देश में अब तक का सबसे साहसी नागरिक आंदोलन चलाया, मतों के लिए नहीं बल्कि बल्कि गरिमा के लिए। बाबा साहब का प्रत्येक कार्य हर भारतीय के लिए था। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए और उनकी सच्ची महानता यही निहित है, एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना जो अपने सबसे कमजोर लोगों के बारे में पहले सोचता है। भेदभाव पर आधारित समाज प्रगति नहीं कर सकता, और अपने देश में समानता सुनिश्चित किए बिना कोई राष्ट्र वैश्विक स्तर पर नेतृत्व नहीं कर सकता। हमें याद रखना चाहिए कि, यह छड़ उस व्यक्ति के प्रयासों से संभव हुआ है, जिसने 75 वर्ष पहले इसकी कल्पना करने का साहस किया था, जब हमारे पास दूरदृष्टि के अलावा कुछ भी नहीं था।
उपरोक्त वक्तव्यों को लेकर चले सिद्धांतवादी महान पुरुष भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती को हजारों की संख्या में लोगों ने जिले भर में धूमधाम से मनाया।
बाबा साहब की जयंती कन्नौज नगर में डा.भीम रावआंबेडकर सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी युवाओं के अलावा महिला पुरुषों और बाबा साहब के अनुयायियों की भारी भीड जुटी।
कन्नौज नगर के मोहल्ला काजी टोला स्थित बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा स्थल से पूजन अर्चन के साथ यात्रा का 3 बजे शुभारम्भ हुआ। इसके बाद यात्रा ग्वाल मैदान ,बड़ा चौराहा,फर्श रोड,पीतल मंडी, लाखन तिराहे होती हुई अपने पूर्व स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा में विभिन्नय राजनीति दल के नेता रहे मौजूद।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar