नोएडा। नोएडा में अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो X (पूर्व ट्विटर) हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि 50 से अधिक संदिग्ध अकाउंट चिन्हित किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब UP STF को डिजिटल ट्रेल की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, चिन्हित किए गए सभी अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar