रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
समाजवादी नेताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की 135 वीं जयंती
जिला कार्यालय में बड़ी धूम धाम से मनाई।सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया आशीर्वाद।
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी उर्फ बड़े बाऊउन ने कहा कि सामाजिक सुधार में बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर ने देश में अब तक का सबसे साहसी नागरिक आंदोलन चलाया, मतों के लिए नहीं बल्कि बल्कि गरिमा के लिए। बाबा साहब का प्रत्येक कार्य हर भारतीय के लिए था। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए और उनकी सच्ची महानता यही निहित है, एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना जो अपने सबसे कमजोर लोगों के बारे में पहले सोचता है। भेदभाव पर आधारित समाज प्रगति नहीं कर सकता, और अपने देश में समानता सुनिश्चित किए बिना कोई राष्ट्र वैश्विक स्तर पर नेतृत्व नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हम लोगों को याद रखना चाहिए कि, यह छड़ उस व्यक्ति के प्रयासों से संभव हुआ है, जिसने 75 वर्ष पहले इसकी कल्पना करने का साहस किया था, जब हमारे पास दूरदृष्टि के अलावा कुछ भी नहीं था उपरोक्त वक्तव्यों को लेकर चले सिद्धांतवादी महान पुरुष भारत रत्न बाबा साहब डा.भीम राव आंबेडकर। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान, पी.पी. सिंह बघेल,हसीब हसन,यश दोहरे,कल्लू पांडेय, सीबू तिवारी,नितिन यादव,अनूप बाजपेई,चंदन अग्निहोत्री, रिंक्कू सिद्धिकी, अंशू पाल,तुल्ली मिश्रा,सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar