प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र से एक खास खबर सामने आई है। लालगंज स्थित प्रयाग नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं।
प्रयाग नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अरुण द्विवेदी के अनुसार, किरन नाम की महिला, जो गुम्मौर असरही लालगंज की निवासी है, ने सफलतापूर्वक तीन शिशुओं को जन्म दिया। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
डॉक्टर ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में प्रसव संपन्न हुआ और जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल में इस अनोखी डिलीवरी के बाद खुशी का माहौल है।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar