कन्नौज को अपराध मुक्त बनाना है _ पुलिस अधीक्षक
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, समस्त क्षेत्राधिकारीयों , समस्त थाना प्रभारियों एवं जनपद के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना एवं अपराधों पर नियंत्रण रखना था।

मीटिंग में विभिन्न प्रकार के अपराधों पर चर्चा की गई, जिनमें विशेष रूप से गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे विवेचना में तेजी लाएं और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने, और विशेषकर महिला एवं बाल सुरक्षा के मामलों में संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए गए।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar