बेंगलुरु में आईपीएल मैचों के दौरान टिकटों की अवैध बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की टीम ने यह कार्रवाई एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जो स्टेडियम के अंदर स्थित श्री लक्ष्मी कैंटीन में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, आरोपी आईपीएल के टिकटों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेच रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी 15 हजार से 19 हजार रुपये प्रति टिकट की दर से 180 से अधिक टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कॉरपोरेट संस्थाओं और अंदरूनी सूत्रों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिससे एक बड़े कालाबाजारी गिरोह के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar