Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़- पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाकर दी जान, बेटे को भी खिलाया जहर—हालत गंभीर

प्रतापगढ़- पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाकर दी जान, बेटे को भी खिलाया जहर—हालत गंभीर


ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़,

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि अपने 10 वर्षीय बेटे को भी जहर खिला दिया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी शमला (31), पत्नी सुनील वर्मा, ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे यह कदम उठाया। आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे आर्यन (10) को भी वही जहरीला पदार्थ खिला दिया।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 4 बजे मायके पक्ष को हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से शमला को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे आर्यन का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मायके पक्ष का आरोप है कि शमला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और शादी के एक साल बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

शनिवार दोपहर मायके पक्ष शव को गांव लेकर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

बेंगलुरु में IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें बेंगलुरु में आईपीएल मैचों के दौरान टिकटों की अवैध बिक्री पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *