Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा: साइबर ठगी की ‘मोबाइल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 9 बदमाश गिरफ्तार—88 फोन बरामद

बांदा: साइबर ठगी की ‘मोबाइल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 9 बदमाश गिरफ्तार—88 फोन बरामद


बांदा में साइबर पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी से जुड़ी एक बड़ी ‘मोबाइल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांव-गांव घूमकर पुराने और खराब मोबाइल फोन खरीदते थे। इसके बाद उन्हें ठीक कर साइबर ठगों को सप्लाई करते थे। ये मोबाइल राजस्थान और हरियाणा के ठगों तक पहुंचाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 88 मोबाइल फोन, 66 बैटरियां, 20 फर्जी बिल और 7 बाइकें बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से साइबर ठगी के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह साइबर अपराधियों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए ….

🔊 पोस्ट को सुनें सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *