Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- तिर्वा क्रॉसिंग पर अव्यवस्था खत्म करने के निर्देश, 10 दिन में बनेगी कार्ययोजना

कन्नौज- तिर्वा क्रॉसिंग पर अव्यवस्था खत्म करने के निर्देश, 10 दिन में बनेगी कार्ययोजना


कन्नौज: कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने नगर पालिका परिषद को 10 दिन के भीतर ठोस कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

तिर्वा क्रॉसिंग से तिर्वा की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से जाम, अतिक्रमण और गंदगी की समस्या बनी हुई है। यहां टेंपो-रिक्शा की अनियमित पार्किंग, सड़क किनारे फैला अतिक्रमण और कूड़े के ढेर के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा खराब सड़क और जलभराव की समस्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

राज्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा है कि क्षेत्र में जल्द सुधार सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारा जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

प्रमुख निर्देश:

क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर क्षेत्र में सड़क का समतलीकरण कराया जाए।
टेंपो और रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं।
वेंडिंग जोन नीति के तहत दुकानों को व्यवस्थित किया जाए, जिससे यातायात सुचारु हो सके।

प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि तय समय सीमा में कार्रवाई कर तिर्वा क्रॉसिंग क्षेत्र को अव्यवस्था से निजात दिलाई जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए ….

🔊 पोस्ट को सुनें सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *