Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा- काशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, भारत रत्न देने की उठाई मांग

बांदा- काशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, भारत रत्न देने की उठाई मांग


बांदा-सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांदा शहर स्थित काशीराम पार्क में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने क्लास वन की नौकरी छोड़कर सामाजिक जनचेतना के लिए संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने BAMCEF का गठन किया और वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज में राजनीतिक जागरूकता पैदा की। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चार बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने मांग की कि ऐसे महान समाज सुधारक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांशीराम का नारा “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने दलित समाज की बेटी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर एक ऐतिहासिक उदाहरण पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांशीराम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से कांशीराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की भी मांग की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव भइयालाल पटेल, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, ईशू फैज खान, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लल्लू कोटार्य, सुमन वर्मा, गोमती साहू और लालबाबू राजपूत सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *