Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अब गैस लेने के लिए करना होगा ये काम, नहीं तो रुक जाएगी सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी…

अब गैस लेने के लिए करना होगा ये काम, नहीं तो रुक जाएगी सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी…


भारत सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, अब घरेलू LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यह बदलाव सभी गैस कनेक्शनों पर लागू होगा।

e-KYC के बिना गैस सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकार का उद्देश्य इस कदम के जरिए सही लोगों तक गैस सप्लाई सुनिश्चित करना है, जिससे फर्जी कनेक्शनों को खत्म किया जा सके और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके।

यह कदम सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि सिर्फ वास्तविक लाभार्थी ही गैस कनेक्शन और सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, जबकि गलत तरीके से कनेक्शन लेने वाले लोग इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *