Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस की तैयारियां तेज, ईदगाह का निरीक्षण कर दिए गए दिशा-निर्देश

गोंडा में ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस की तैयारियां तेज, ईदगाह का निरीक्षण कर दिए गए दिशा-निर्देश


गोंडा। ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर ईदगाह एवं नमाज स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में सहयोग करें। धर्मगुरुओं ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही शांति समितियों की बैठकें कर समाज के सभी वर्गों को व्यवस्था में शामिल किया गया है।

त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही डॉग स्क्वॉड, स्थानीय अभिसूचना इकाई और अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

नमाज स्थलों पर पुलिसकर्मियों की नामवार ड्यूटी लगाई गई है, जबकि महिला पुलिस कर्मियों की भी विशेष टीमों को तैनात किया गया है। जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों तथा आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार सभी प्लेटफार्मों पर नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *