Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में 21 मार्च को बृहद रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

गोंडा में 21 मार्च को बृहद रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर


गोण्डा, 20 मार्च। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में आयोजित होगा, जिसमें 25 से अधिक निजी एवं प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार मेले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार मेले से संबंधित जानकारी देखकर आवेदन कर सकेंगे।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 मार्च को प्रातः 10 बजे समय से आयोजन स्थल पर पहुंचें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *