Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच के रूपईडीहा में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन

बहराइच के रूपईडीहा में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन


बहराइच (रूपईडीहा) |

रिपोर्ट: अमित कौशल

बहराइच जनपद के रूपईडीहा कस्बे में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी रामचंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अमित कौशल के प्रयासों से इस कार्यालय का निर्माण कराया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यालय व्यापारियों के लिए समर्पित रहेगा और यहीं बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय व्यापारियों की आवाज बनेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *