Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में कन्या पूजन कार्यक्रम, बालिकाओं को खिलौने व उपहार वितरित

कन्नौज में कन्या पूजन कार्यक्रम, बालिकाओं को खिलौने व उपहार वितरित


रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज-

जनपद कन्नौज की सभी 09 बाल विकास परियोजनाओं में श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें खिलौने, फल एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या सम्मान, स्नेह एवं सकारात्मक संदेश का प्रसार करना रहा।

बाल विकास परियोजना नगर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र शेखाना में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नारी सम्मान और समाज में समानता की भावना को सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (नगर) श्रीमती अर्चना वर्मा, मुख्य सेविकाएं सुश्री शिवानी सेजवार एवं सुश्री सोनाक्षी सिंह के साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां श्रीमती सुरती देवी, श्रीमती रजिया खातून, श्रीमती किशोरी देवी तथा श्रीमती रेशमा बेगम भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *