Breaking News
Home / BREAKING NEWS / फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लाख का नुकसान; मालिक ने जान जोखिम में डाल बचाए 28 लाख रुपये

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लाख का नुकसान; मालिक ने जान जोखिम में डाल बचाए 28 लाख रुपये


छिंदवाड़ा। जिले में एक डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, जिससे करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

हादसे के दौरान फैक्ट्री में लगभग 28 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। इस बीच फैक्ट्री संचालक ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर से पूरी नकदी सुरक्षित बाहर निकाल ली।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *