Breaking News
Home / BREAKING NEWS / उन्नाव-रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद, 15 अप्रैल तक रहेगा आवागमन प्रभावित

उन्नाव-रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद, 15 अप्रैल तक रहेगा आवागमन प्रभावित


उन्नाव-शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट आज सुबह 7 बजे से 15 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे द्वारा आवश्यक कार्य किए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।

इस दौरान इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। यात्रियों को अब कानपुर बाईपास होकर आवागमन करने की सलाह दी गई है।

शहर के लोग लखनऊ जाने के लिए दोस्ती नगर के नए मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्रॉसिंग पर मरम्मत एवं तकनीकी कार्य जरूरी है, इसलिए यह अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *