* किसान भाई बिचौलियों से सावधान रहे।
• गेहूं खरीद की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए दिए निर्देश।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
उप जिलाधिकारी कन्नौज सदर सुश्री वैशाली ने मंडी समिति कन्नौज में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र तथा मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को बैठने एवं स्वच्छ पेयजल इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनका त्वरित समाधान करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा भुगतान समय से किसानों के खातों में किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान भाई बिचौलियों से सावधान रहे। सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद कर रही है। कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए सुचारू रूप से खरीद कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar