* मामला चर्चित गुरसहायगंज रेंज के तेरारब्बू काइट झील का है।
•2024 व 2025 में 10 हेक्टेयर काइट झील पौधा रोपण कार्य हो चुका इस वर्ष भी इसी जगह पर गड्ढे खोदने का कार्य जारी है।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज जनपद में योगी आदित्यनाथ की सरकार की महत्वकांक्षी पौधरोपण की योजना भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण की विधानसभा क्षेत्र का यह हाल है जहाँ निडरता के साथ सरकार की योजना को किस तरह पलीता लगाया जा रहा है इसका अंदाजा तस्वीरों को देख कर आसानी से लगाया जा सकता है।
ताजा मामला गुरसहायगंज वन रेंज के तेरारब्बू काइट झील का बताया जा रहा । जहाँ बिगत तीन बर्षो से लगातार एक ही जगह पर पौधे रोपण का कार्य किया गया । जबकि उसी जगह पहले भी पौधा रोपण हो चुका है
पौधरोपण का कोई जमीनी स्तर पर कार्य दिखाई नही दे रहा । आखिर पौधों के रख रखाव के लिए सरकार से आया धन का होता क्या है सूत्र की मानी जाए तो बन विभाग के अधिकारियों में ही बंदर बांट हो जाता है। आपको बता दे कि वन विभाग पिछले तीन बर्षो से उसी 60 हेक्टेयर वन क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य करा रहा है।
बर्ष 2026 में भी उसी जगह 10 हेक्टेयर भूमि पर पौध रोपण की तैयारी चल रही है।
जो महकमे की गले की फांस बनता दिखाई दे रहा बर्ष 2024 में हुआ पौधरोपण।
आखिर 2024 में 20 हेक्टेयर व 2025 में 10 हेक्टेयर किया पौधरोपण कहाँ गया 2026 में भी उसी जगह पौधरोपण के लिए 10 हेक्टेयर में गड्डो का खुदान कराया जा चुका है।महकमे का कोई भी जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बचते नजर आते हैं । साथ ही दागियों को बताने का भरसक प्रयास भी किया जाता रहा है। इस ताजा मामले में रेंजर गुरसहायगंज राकेश कुमार से बात करनी चाही तो उनका फोन नही लगा पूरा मामला चर्चित गुरसहायगंज रेंज के तेरारब्बू काइट झील का बताया जा रहा ।
अब देखना यह होगा कि क्या मामले की गम्भीरता से अधिकारी लेते हैं य जांच के नाम पर पूरा मामला फाइल में दम तोड़ देगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar