Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा- नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, बेटी लौटी तो घर में मिली मां की लाश

बांदा- नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, बेटी लौटी तो घर में मिली मां की लाश


बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में घरेलू कलह ने एक महिला की जान ले ली। पति-पत्नी के बीच रोज होने वाला विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बगेहटा गांव निवासी मोबीन और उसकी पत्नी सरफिया (52) के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।आज भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच सरफिया घर में नहा रही थी, तभी पति ने कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमला इतना ताबड़तोड़ था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के समय घर में उनकी बेटी नहीं थी। वह रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गई हुई थी। जब वह वापस घर पहुंची तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उसकी चीख निकल गई। बेटी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी पिता फरार हो चुका था।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा मंडी में मंत्री सतीश शर्मा का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए अहम निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *