Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

कन्नौज-अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत


* मामला कन्नौज जिले के जी.टी रोड स्थित गोवर्धनी तिराहे का है।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे जलालपुर पनवारा चौकी के निकट जी.टी रोड स्थित गोवर्धनी तिराहे के पास एक महिला गंभारी अवस्था में पड़ी थी, आने जाने वाले लोगों ने उसे पास जाकर देखा और उक्त महिला को पुकारने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पास के लोगों ने जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पास पड़ोस के दुकानदारों से भी पूंछ तांच की पर कोई उस महिला को पहचानता न था और न ही किसी ने महिला के किसी वाहन से टक्कर होते देखी ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।समाचार लिखे जाने तक मृत्य महिला की शिनाख्त न हो सकी थी हालांकि पुलिस प्रयासरत है।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा मंडी में मंत्री सतीश शर्मा का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए अहम निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *