Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज -जिलाधिकारी ने ग्राम माछा में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का किया आकलन

कन्नौज -जिलाधिकारी ने ग्राम माछा में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का किया आकलन


* फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्र अनुदान का किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएं- डीएम

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज उत्तर प्रदेश

कन्नौज
विकास खंड गुगरापुर अंतर्गत ग्राम माछा में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान उन्होंने खेत में पहुंचकर फसल की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता एवं कृषि संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करना है, जिससे किसानों को उनकी वास्तविक उपज के आधार पर लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न की जाए, ताकि शासन को सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने किसानों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग, उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग तथा संतुलित उर्वरक एवं सिंचाई व्यवस्था अपनाकर उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—जैसे फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्र अनुदान आदि—का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान ग्राम प्रधान महेश चंद्र यादव , नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा, सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण चन्द्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *