Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक अवैध तमंचे साथ गिरफ्तार

कन्नौज-वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक अवैध तमंचे साथ गिरफ्तार


रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज उत्तर प्रदेश

कन्नौज।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयन्ती प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में थाना सौरिख पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति वा वाहनो की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बहादुरपुर-मझिगवा अंडरपास, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सिंह (20) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम सुखसैनपुर, थाना इंदरगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *