Shravasti/इकौना। ब्लाक सभागार इकौना में सोमवार को केंद्रीय बजट को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Ram Feran Pandey व जिलाध्यक्ष Mishrilal Verma मौजूद रहे।
विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास की तेज रफ्तार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे, कृषि, एमएसएमई और युवाओं के कौशल विकास पर बढ़ा निवेश गांव, गरीब और नौजवानों को सशक्त करेगा। डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय उद्यमों को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने बजट को विश्वास, विकास और विरासत का संतुलित दस्तावेज बताया।
जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट आमजन की क्रय-शक्ति बढ़ाने और छोटे व्यापारियों को सरल ऋण उपलब्ध कराकर व्यापार के विकास को सुनिश्चित करेगा। यह बजट आंकड़ों का नहीं बल्कि अवसरों का दस्तावेज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बजट की प्रमुख बातों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
युवा भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और हरित ऊर्जा के लिए दीर्घकालिक दृष्टि दिखाई देती है। इसमें किसान, महिला, युवा और मध्यमवर्ग सहित सभी वर्गों के संतुलित विकास का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से श्रावस्ती में राप्ती तट से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
गोष्ठी में हरिओम तिवारी, प्रेम सिंह, विन्नू तिवारी, पंकज वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar