Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- एसडीएम ने किया गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

कन्नौज- एसडीएम ने किया गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण


* अधिकारियों को सेवाओं में सुधार लाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *