Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत, प्रेमी की भी मिली लावारिश हालत में लाश

कन्नौज- जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत, प्रेमी की भी मिली लावारिश हालत में लाश


• मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली के गहलोतपुर्वा/अलीनगर और तालग्राम थाने के गढ़िया गांव का।

* युवती की जहरीला पदार्थ पीने के बाद स्थानीय अस्पताल में डाक्टरों ने की मौत की पुष्टि, वहीं प्रेमी युवक की लाश मिली औरैया जिले के थाना बेला के उमर्दा के निकट पांडु नदी पुल के निकट।

रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज में प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जहां प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पीकर मौत को गले लगा लिया,वहीं प्रेमी युवक का शव औरैया जिले के थाना बेला के उमर्दा के निकट पांडु नदी के पास मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले की कोतवाली तिर्वा के गहलोतपुर्वा/अलीनगर निवासी रामनिवास की पत्नी 45 वर्षीय रिंकी देवी और तालग्राम थाना के गढ़िया गांव निवासी 28 वर्षीय सुग्रीव पुत्र रामशरन के मध्य प्रेम संबंधों का मामला सामने आया था। बीते दो वर्ष से उपरोक्त दोनों के मध्य प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। बीती 10 मार्च को रिंकी अपनी ससुराल से अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ चली गई थी। मामले की जानकारी पर रिंकी के पति ने 13 मार्च को पुलिस में घटना की शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक रिंकी घर से जाने के दौरान दो लाख रुपए कीमत के जेवर और दस हजार रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गई थी।
मामले की खोजबीन में लगी पुलिस और परिजनों को पता चला था कि, सुग्रीव और रिंकी दोनों दिल्ली चले गए थे और वहीं रह रहे थे।
बीते 1अप्रैल को रिंकी के वापस गांव लौटने की जानकारी हुई तो उसके पति रामनिवास ने मौके पर पहुँच कर उससे बात की लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
उस बीच बीती सायं पता चला कि रिंकी ने किन्हीं कारणों से जहरीला पदार्थ पी लिया है। उपचार के दौरान रिंकी की मौत हो गई।
वहीं गुरुवार की सुबह औरैया जिला के थाना बेला के उमर्दा के निकट पांडु नदी के पास एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान सुग्रीव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई अवनीश ने अपने भाई के रूप में सुग्रीव की पहचान की ऐसी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं कन्नौज में रिंकी की मौत के मामले में भी स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि, युवती और युवक कि मौत का मामला सामने आय है। जांच पड़ताल जारी है। उपरोक्त दोनों युवक और युवती दिल्ली कहीं गए थे और अगर गए थे तो वापस किस वजह से लौटे। अभी मामले में जांच पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम का सच सामने आ सकेगा।
फिलहाल उपरोक्त मामले में प्रेमी और प्रेमिका की मौत के मामले में पूरे दिन चर्चा का विषय बना हुआ है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *