श्रावस्ती-पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारियों के प्रभावी पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है। अभियान के अंतर्गत थानों कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
🔹 साइबर सुरक्षा जागरूकता
महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल अपराधों से बचाव के उपाय बताये गए। ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 हेल्पलाइन और ऑनलाइन सेवाएँ
महिलाओं को वूमेन पावर लाइन–1090, महिला हेल्पलाइन–181, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस–108, चाइल्ड हेल्पलाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 और साइबर हेल्पलाइन–1930 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही CCTNS प्रणाली और UPCOP ऐप के माध्यम से ई-एफआईआर, शिकायत पंजीकरण, शिकायत की स्थिति और चरित्र प्रमाण पत्र जैसी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
श्रावस्ती पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है और इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे समाज में निर्भीक और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar