Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

कन्नौज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल


रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम

कन्नौज। रिश्तेदारी से घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी जयभीम अपने साथी सौरव के साथ मंगलवार शाम बिल्हौर से कन्नौज की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे मानीमऊ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जयभीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरव का इलाज जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी, कन्नौज

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *