Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में ‘लव जिहाद’ मुद्दे पर हिंदू संगठनों की महासभा, अपेक्षा से कम जुटी भीड़

कन्नौज में ‘लव जिहाद’ मुद्दे पर हिंदू संगठनों की महासभा, अपेक्षा से कम जुटी भीड़


ज्ञापन सौंपकर की गई कार्रवाई की मांग, सभा में उठे सामाजिक व धार्मिक मुद्दे

कन्नौज। जिले में विश्व हिंदू परिषद व योगी सेना सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा ‘लव जिहाद’ के मुद्दे को लेकर सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज मैदान में एक महासभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के लिए पूर्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, हालांकि आयोजन में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुट सकी और पंडाल में कई कुर्सियां खाली नजर आईं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की उपस्थिति अधिक रही।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर अपने विचार रखे। भीड़ कम होने के चलते कार्यक्रम अपेक्षाकृत कम समय में समाप्त कर दिया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सिद्धपीठ मां फूलमती परिसर पहुंचकर गौहत्या सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी वैशाली को सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने, बेटियों की शिक्षा पर जोर देने तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की बात कही।

इस अवसर पर योगी सेना के मंत्री पवन पांडेय, भाजपा नेता विक्रम त्रिपाठी, ऋतुराज पांडेय, श्याम मिश्रा, विनायक दुबे, अनिल गुप्ता, पंकज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी, कन्नौज (उ.प्र.)

About One India 24 Live

Check Also

अयोध्या: सीएचसी सोहावल में बाहर की दवा लिखने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें स्थान: अयोध्या, यूपी अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल में तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *