* 120 गोवंश मौजूदगी में सिर्फ चार बोरी मिला भूषा,केयरटेकर मिला नदारथ।
* चारे की नांद से लेकर सारे गौशाला में गंदगी का अंबार।
* बीमार गोवंशों का समय पर नहीं कराया जाता है उपचा।
• कुछ दिन पूर्व गोवंशों का इलाज न मिलने पर हुई थी 9 गाय की मौत।
* ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए।
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज उत्तर प्रदेश
कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विकास खण्ड गुगरापुर स्थित गौ-आश्रय स्थल चांदापुर बांगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं अत्यंत असंतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के समय गौशाला में केयरटेकर अनुपस्थित मिला तथा परिसर में गंदगी पाई गई। मौके पर लगभग 120 गोवंश मौजूद थे, किंतु उनके लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। गौशाला में केवल 4 बोरी भूसा उपलब्ध पाया गया। चारे की नांद में भी गंदगी मिली तथा बीमार गोवंशों का समय पर उपचार न होना भी सामने आया।
इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में चारा, स्वच्छ पेयजल एवं समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गौशाला की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar