Breaking News
Home / BREAKING NEWS / हरियाणा में युवाओं में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं, कोरोना के बाद से 18 से 45 साल के 17,973 युवाओं की मौत

हरियाणा में युवाओं में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं, कोरोना के बाद से 18 से 45 साल के 17,973 युवाओं की मौत


Haryana News. हरियाणा में युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना महामारी के बाद से अब तक राज्य में 17,973 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर लोगों की उम्र 18 से 45 साल के बीच थी।

विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट

बुधवार को हरियाणा सरकार ने विधानसभा में हार्ट अटैक से हुई मौतों की रिपोर्ट पेश की। बजट सत्र के अंतिम दिन जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार से सवाल किया कि वर्ष 2020 से अब तक 18 से 45 वर्ष के युवाओं में हार्ट अटैक से कितनी मौतें हुई हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इन मौतों का कोविड 19 संक्रमण या टीकाकरण से कोई संबंध है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2020 में 18 से 45 वर्ष के 2,394 युवाओं की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। इसके बाद 2021 में 3,188, 2022 में 2,796, 2023 में 2,886, 2024 में 3,063 और 2025 में 3,255 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हुई।

जनवरी 2026 में स्थिति

इस वर्ष जनवरी माह में 391 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया कि इन मौतों का कोरोना टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है, इसलिए किसी सर्वेक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ी।

किस जिलों में सबसे अधिक मौतें हुईं

हरियाणा सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक 71 युवाओं की मौत हुई। इसके अलावा:

भिवानी: 9
चरखी दादरी: 6
फरीदाबाद: 43
फतेहाबाद: 30
गुरुग्राम: 8
झज्जर: 17
जींद: 12
कैथल: 12
करनाल: 8
कुरुक्षेत्र: 14
नूंह: 36
नारनौल: 6
पंचकूला: 19
पानीपत: 5
पलवल: 37
रेवाड़ी: 17
सिरसा: 35
सोनीपत: 6
प्रदेश में रोहतक, हिसार और अंबाला में जनवरी माह के दौरान हार्ट अटैक से कोई मौत दर्ज नहीं हुई।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *