Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती के खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी ने इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

श्रावस्ती के खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी ने इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड


श्रावस्ती। वरिष्ठ संवाददाता के.के. गुप्ता। जिले के होनहार खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी “सत्यम” ने वर्ल्ड वाइड सुपर लीग इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी नागाराजू को हराया।

यह प्रतियोगिता जयपुर में 10 से 12 अप्रैल तक पुलिस ताइक्वांडो अकादमी स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल में आयोजित हुई थी। आशुतोष ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की।

इस जीत से पूरे जिले में खुशी की लहर है। आशुतोष इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *