कौशाम्बी-जिले के कूरा पावर हाउस के शांखा फीडर अंतर्गत रघुनाथपुर ग्राम सभा में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पिछले 72 घंटों से गांव के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों—जेई और एसडीओ—को दी गई। पावर हाउस के कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लाइनमैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही बिजली बहाल हो सकी।
बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों का गर्मी में बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar