Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बंगाल चुनाव में गरजे योगी- माफिया-मौलाना से डरने की जरूरत नहीं, ये लगाएंगे झाड़ू

बंगाल चुनाव में गरजे योगी- माफिया-मौलाना से डरने की जरूरत नहीं, ये लगाएंगे झाड़ू


पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा बयान देते हुए कहा कि लोगों को टीएमसी के गुंडों, माफिया या मौलाना से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोग जनता की खुशामद करते नजर आएंगे। योगी आदित्यनाथ ने बेहद आक्रामक अंदाज में अपने हिंदुत्व के एजेंट को आगे बढ़ते हुए कहा की चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी तो यह माफिया और मौलाना दोनों झाड़ू लगाते नजर आएंगे

रैली में दिया बयान – यूपी का दिया उदाहरण

यह बयान योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र की चुनावी रैली में दिया। उन्होंने मंच से कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत की जाएगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कानून-व्यवस्था को बनाया बड़ा मुद्दा

योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में वर्तमान समय में माफिया राज और भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां भी ऐसी स्थिति थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर कार्रवाई कर माहौल बदला गया।

डबल इंजन सरकार का दावा

रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर विकास कार्यों को तेज करेगी। उन्होंने लोगों से बिना डर के मतदान करने की अपील भी की।

राजनीतिक मायने क्या

योगी का यह बयान चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा इस मुद्दे को चुनाव प्रचार में लगातार आक्रामक तरीके से इस्तेमाल कर रही है, जबकि विपक्ष इस तरह के बयानों को चुनावी ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा मंडी में मंत्री सतीश शर्मा का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए अहम निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *