* मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर स्थित बिजली उपकेंद्र पर महिलाओं के प्रदर्शन का।
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज।
बिजली स्मार्ट मीटर में अनियमितताओं को लेकर बिजली उपभोक्ताओं का विरोध अब सड़कों पर नजर आने लगा है। मंगलवार को दोपहर तिर्वा बिजली उपकेंद्र पर भी बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर तिर्वा नगर के ही विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने इकट्ठा होकर बिजली उपकेंद्र के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि, बिजली स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थित के लिए बबालेजान बन गया है। अब तक जो बिल 1 हजार रुपए से 1500 रुपए तक महीने देना पड़ता था वो अब हजारों रुपए देना पड़ रहा है। इसके अलावा कभी भी बिजली कट जाती है, जुड़वाने के लिए भीषण गर्मी में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटवाए जाने की मांग की है।
अन्यथा की स्थित में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
मामले में स्थानीय उपकेंद्र के एसडीओ ने बताया कि, मामले में समस्या को दिखवाया जा रहा है। अगर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत है तो उसको प्रमुखता के आधार पर हल कराया जाएगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar