Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मणिपुर में हिंसा भड़की: घर पर बम हमला, 2 बच्चों की मौत; विरोध में आगजनी और तोड़फोड़

मणिपुर में हिंसा भड़की: घर पर बम हमला, 2 बच्चों की मौत; विरोध में आगजनी और तोड़फोड़


मणिपुर के बिष्णुपुर जिला में उग्रवादियों द्वारा एक घर पर बम फेंके जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ऑयल टैंकर और ट्रक में आग लगा दी। इसके अलावा, भीड़ ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल तनाव बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा: थाना कटराबाजार पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, सोलर पैनल और धान बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा के कटराबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के आरोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *