फतेहपुर जसोदा व अनौगी विद्यालय में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त, बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित हुए मंत्री
कन्नौज। सदर विधायक व राज्यमंत्री असीम अरुण ने राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, फतेहपुर जसोदा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ग्राम अनौगी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री व समाजसेवी प्राची गुप्ता भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। राज्यमंत्री ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालय परिवार के साथ विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब रहा जब राज्यमंत्री असीम अरुण ने मिड-डे मील के तहत तैयार भोजन बच्चों के साथ बैठकर ग्रहण किया। उनका यह कदम समानता, सादगी और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी, कन्नौज
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar