Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- करनैलगंज में 1 फरवरी को सरयू महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन

गोण्डा- करनैलगंज में 1 फरवरी को सरयू महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन


करनैलगंज में 1 फरवरी को सरयू महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन

करनैलगंज (गोण्डा)।
जिला गंगा समिति एवं वन विभाग गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में सरयू तट कटरा घाट पर रविवार, 1 फरवरी को सरयू महाआरती एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

नमामि गंगे एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सरयू नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं सांस्कृतिक महत्व को लेकर जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। वन विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जबकि नगर पालिका परिषद करनैलगंज की ओर से घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6 बजे से सरयू महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य नदी संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा गंगा की सहायक नदियों के प्रति श्रद्धा भाव को और सुदृढ़ करना है। सरयू तट पर होने वाली यह महाआरती करनैलगंज क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जहां भक्ति, संगीत और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा के आर्यनगर में श्रीराम कथा का तृतीय दिवस, भावपूर्ण प्रसंगों से भक्त भावविभोर

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा के आर्यनगर में स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद मिश्रा एडवोकेट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *