Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा में मंत्री नंदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा में मंत्री नंदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


बांदा:
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर गुरुवार को बांदा के विकास भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सरकार के कार्यों को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते प्रदेश में चौमुखी विकास संभव हो पाया है। सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।

मंत्री ने औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन और निवेश को लेकर सरकार की नीतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती में रसोई गैस संकट गहराया, सुबह 6 बजे से लाइनों में खड़े उपभोक्ता परेशान

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती में इन दिनों रसोई गैस का गंभीर संकट देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *