Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – संचारी रोग नियंत्रण को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनमानस किया जागरूक

कन्नौज – संचारी रोग नियंत्रण को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनमानस किया जागरूक


रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० स्वदेश गुप्ता ने अवगत कराया कि जनपद कन्नौज में आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वित सहयोग से व्यापक अंतर्विभागीय गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। अभियान का उद्देश्य जनमानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना तथा प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है।

दस्तक अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड हसेरन के ग्राम फूलपुर एवं विकास खण्ड तालग्राम के ग्राम बरौली में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई तथा स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड सौरिख के ग्राम मलिकपुर, जलालाबाद के ग्राम मिरगावां, छिबरामऊ के ग्राम विशुनगढ़ एवं विकास खण्ड कन्नौज के ग्राम गदनपुर में पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, पशुजनित रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।

कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड छिबरामऊ के ग्राम अनिभोज एवं रूपपुर तथा विकास खण्ड उमर्दा के ग्राम खानपुर में कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

नगर निकाय विभाग द्वारा नगर पंचायत गुरसहायगंज के मोहल्ला पनगवां (नॉर्थ जोन), वार्ड संख्या-11 राजीव नगर तथा नगर पालिका कन्नौज के मोहल्ला शिखाना, वार्ड संख्या-13 में दवा का छिड़काव कराया गया। साथ ही नागरिकों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी एकत्रित न होने देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि वे स्वच्छता, सतर्कता एवं जागरूकता को अपनाकर संचारी रोगों से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता करें।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- सपाइयों ने धूम धाम से मनाई 135 वीं अंबेडकर जयंती

🔊 पोस्ट को सुनें रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज समाजवादी नेताओं ने भारत रत्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *