फतेहपुर जनपद में उस समय हलचल बढ़ गई जब अखिलेश यादव के एक स्थानीय दौरे के बाद फूड सेफ्टी विभाग सक्रिय हो गया। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख ने आर्यन नामक युवक की चाय की दुकान पर रुककर चाय पी थी, जिसके बाद अब विभागीय टीम ने उसी दुकान से चाय का सैंपल ले लिया है।
फूड सेफ्टी अधिकारियों का कहना है कि दुकान पर एल्युमिनियम के बर्तनों में चाय बनाई जा रही थी, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों ने यहां तक कहा कि यदि मानकों का पालन नहीं किया गया तो दुकान को सील भी किया जा सकता है।
हालांकि स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य जांच बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक दौरे के बाद हुई कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar